जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार ने कहा गांव का माहौल भक्तिमय हुआ
Betul Ki Khabar/मुलताई। ग्राम वलनी में शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा का श्रवण कर रहे हैं। कथा वाचक अभिमन्यु कृष्ण महाराज ने बताया कि शिव महापुराण के अंतर्गत गणेश भगवान की महिमा उनके दो विवाह रिद्धि सिद्धि के साथ में हुए उनसे दो संतान हुई जिनको हम शुभ और लाभ कहते हैं। इसके साथ ही जालंधर की कथा का विशेष रूप से वर्णन हुआ जिसमें साध्वी वृंदा का चरित्र सुनाया। भगवान विष्णु ने कैसे उनका पति व्रत धर्म भंग किया यह विषय रखा गया और भगवान को वृंदा द्वारा श्राप मिला भगवान शालिग्राम के रूप में तभी से पूजे जाने लगे। उन्होंने अपने पांच भौतिक शरीर का त्याग किया वृंदा के शरीर की राख से ही तुलसी का वृक्ष उत्पन्न हुआ। शिव महापुराण कथा में शुक्रवार जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार पहुंचे जहां उन्होंने महाराज का आशीर्वादजी प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में धार्मिक आयोजन होते रहना चाहिए जिससे माहौल धार्मिक बन रहता है।
Betul Samachar News- विभिन्न गतिविधियों में विद्यार्थियों को किया प्रशिक्षित

