Betul Ki Khabar: संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                          सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

Betul Ki Khabar/मुलताई। संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती के पावन अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक गरिमामय सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर द्वारा उपस्थित समाज जनों को संबोधित करते हुए आश्वस्त किया कि नगर में समाज के सामाजिक एवं विकासात्मक कार्यों हेतु भूमि उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। आयोजन नगर के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 8 वीं के प्रतिभावान छात्र नभय कमलेश मोहबे ने गुरु रविदास के जीवन, उनके विचारों एवं सामाजिक संदेशों पर प्रेरणादायी उद्बोधन प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थितजनों ने सराहना के साथ तालियों से सम्मानित किया। वहीं छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन को जीवंत और आकर्षक बना दिया। इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 8, 10 एवं 12 के उन विद्यार्थियों को मंच से सम्मानित किया गया, जिन्होंने शैक्षणिक सत्र में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त कर समाज का नाम रोशन किया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में गणेश मोहबे, मुकेश झा एवं ओमकार टीटारे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए गुरु रविदास जी के आदर्शों, समानता एवं सामाजिक समरसता के संदेश को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता, शिक्षा जागरूकता एवं समाज उत्थान के प्रेरक संदेश के साथ किया गया।

BETUL NEWS: नगर में आवारा कुत्तों का बढ़ा आतंक, नगर पालिका के पास नही कोई ठोस योजना

Leave a Comment