Betul Ki Khabar: शिवधाम सालबड्री मेला ट्रस्ट में टेंट कोटेशन में अनियमितता

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                   तहसीलदार सहित ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल,कलेक्टर से शिकायत

Betul Ki Khabar/मुलताई। शिवधाम सालबर्डी मेले में टेंट के कोटेशन में अनियमितता को लेकर कलेक्टर से शिकायत की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिवर्ष लगने वाले मेले के लिए शिवधाम सालबर्डी मेला ट्रस्ट द्वारा टेंट के कोटेशन आमंत्रित किये गये थे। जिसमे तहसीलदार द्वारा बिना सामग्री का पूर्ण अवलोकन किये कम राशि वाले को वर्क आर्डर न देकर अधिक राशि वाले को वर्क आर्डर दिया गया है। प्रार्थी देवेश देशमुख निवासी प्रभात पट्टन द्वारा की गई शिकायत में कहा गया है कि पट्टन तहसीलदार से जब इस विषय में सवाल किए गए तो उन्होंने संतोष प्रद जवाब नहीं देते हुए कहा गया कि जो कर दिया गया है वह सही है। पूरे मामले में ट्रस्ट के सदस्यों के द्वारा भी निवेदन करने पर शिकायत नहीं सुनी गई तथा सूचना के अधिकार के तहत भी जानकारी माँगे जाने पर भी प्रदाय नहीं की जा रही है।

Read Also: अधिवक्ता और राजस्व निरीक्षक के आकस्मिक निधन से नगर में शोक की लहर

Leave a Comment