विद्यार्थियों को मानसिक तनाव प्रबंधन के महत्व से कराया अवगत

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar/मुलताई। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुलताई में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ कमलेश कुमार सरिया द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसके बाद उन्होंने छात्रों को तनाव प्रबंधन के महत्व से अवगत कराया। डॉ. अनुज डोनीवाल ने विद्यार्थियों को तनाव से निपटने के व्यावहारिक तरीके बताए और उन्हें आत्महत्या जैसे नकारात्मक विचारों से दूर रहकर जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यशाला में विजय पहाड़े द्वारा माइंड फुलनेस अभ्यास कराया गया। उन्होंने छात्रों को तनाव कम करने के लिए ध्यान, योग और खेलकूद को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दी। महाविद्यालय के डॉ. रविशंकर शुक्ला, डॉ. विनय कुमार राठौर, डॉ. वर्षा वानखेड़े तथा प्रो. कृष्णा नरवरे ने भी मानसिक स्वास्थ्य पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को मानसिक रूप से सशक्त बनाना है।

Accident News: कार की टक्कर से वाहन खंती में जा रुका, दो लोग बाल-बाल बचे

Leave a Comment