महाशिवरात्री पर टैक्सी यूनियन द्वारा विशाल भंडारा प्रसादी का आयोजन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar/मुलताई। महाशिवरात्री पर्व पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी टैक्सी यूनियन के द्वारा बसस्टेंड मुख्य मार्ग पर विशाल भंडारा प्रसादी का आयोजन किया जा रहा है। टैक्सी यूनियन के बब्बल सेवतकर ने बताया कि प्रसादी में भगवान भोले को प्रिय लगने वाली ठंडाई का भी वितरण किया जाएगा जिसके लिए 251 लीटर दूर्ध से ठंडाई बनाई जा रही है वहीं 201 किलो गाजर तथा 151 किलो रवा से हलवा बनाया जा रहा है। इस पावन पर्व पर सुबह 9 बजे शिव अभिषेक किया जाएगी तथा 12 बजे से प्रसादी का वितरण किया जाएगा। समिति के अजय यादव, चिंटू खन्ना, बबलू पठान, विजय खवसे तथा गुड्डू राठौर द्वारा अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से प्रसादी ग्रहण करने की अपील की गई है।

Crime News: नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Leave a Comment