Betul Ki Khabar- विद्यार्थियों ने रैगिंग नहीं करने एवं अनुशासन में रहने का लिया संकल्प

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                           महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण पर कार्यशाला संपन्न

Betul Ki Khabar/मुलताई। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुलताई में नेशनल टास्क फोर्स के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्रह्मकुमारी स्वाति बहन ने विद्यार्थियों को बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग, ध्यान और प्राणायाम ही मानसिक शांति और एकाग्रता के सबसे सशक्त माध्यम हैं। विशिष्ट वक्ता डॉ. कमलेश कुमार देवकते ने मानसिक स्वास्थ्य, प्राणायाम, खेल, एवं ध्यान के माध्यम से विभिन्न प्रकार के तनाव को कैसे दूर किया जाये के सन्दर्भ में विद्यार्थियों से अपनी जानकारी साँझा की | वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बी.आर. ने चिंता ऐसी डाकनी काट कलेजा खाए बैद्य बिचारा क्या करे कहा तक दवा लगाये की कहावत से विद्यार्थियों को चिंता मुक्त रहने कि सलाह दी |

Betul Update News- बिरूल बाजार में 21 फीट उंचे वृषभ ध्वज की स्थापना

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. कमलेश कुमार सरिया ने छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने के लिए प्रेरित किया जिससे ‘मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण’ के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता आए और तनावमुक्त वातावरण को निर्मित कर सके । कार्यशाला के संयोजक श्री विजय कुमार पहाड़े और डॉ. नरेंद्र हनोते की उपस्थिति में विद्यार्थियों को तनाव मुक्त जीवन जीने के व्यावहारिक गुर सिखाए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने सामूहिक योगाभ्यास किया, जिससे पूरा परिसर सकारात्मक ऊर्जा से भर गया इसी कार्यक्रम से साथ एन्टी-रैगिंग कार्यक्रम के तत्वाधान में महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं को रैगिंग न करने और परिसर में अनुशासन बनाए रखने की सामूहिक शपथ दिलाई इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राए उपस्थित रहे ।

Leave a Comment