Betul Ki Khabar/मुलताई। शीतला माता गली में पेविंग टाईल्स लगाकर नगर पालिका द्वारा उक्त मार्ग का कायाकल्प किया गया है। बुधवार वार्ड पार्षद अंजली शिवहरे द्वारा वार्ड की ही मातृ शक्तियों से उक्त मार्ग का लोकार्पण कराया गया। पार्षद अंजली शिवहरे ने बताया कि शीतला माता मंदिर पूरे नगर वासियों की आस्था का केन्द्र हैं जहां प्रतिदिन लोगों का आवागमन लगा रहता है। मार्ग का कायाकल्प होने से लोगों में हर्ष व्याप्त है तथा श्रद्धालुओं को आवागमन में भी सुविधा मिली है। उन्होने बताया कि मार्ग का भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर द्वारा किया गया था तथा मार्ग पूर्ण होने के बाद लोकार्पण वार्ड की महिलाओं की उपस्थिति में किया गया। पार्षद शिवहरे ने बताया कि पेविंग टाईल्स लगने से मार्ग जहां मजबूत हुआ है वहीं आकर्षक नजर आ रहा है। उक्त मार्ग का कायाकल्प 6 लाख 10 हजार की लागत से किया गया है जिसके तहत 180 मीटर सड़क पर पेविंग टाईल्स लगाई गई है।
Read Also: आजीवन सदस्यता निधि अभियान में मुलताई नगर मंडल अव्वल, किया सम्मानित

