Betul Ki Khabar- श्रीमद् भागवत कथा, ज्ञानयज्ञ कथा का शुभारंभ आज कलश यात्रा के साथ होगा

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

सर्व सिद्व हनुमान मंदिर साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ कथा का शुभारंभ आज कलश यात्रा के साथ होगा

Betul Ki Khabar/चिचली – गोशाला खाक चौक आश्रम, सर्वसिद्ध हनुमान मंदिर, मण्डई घाट चिचोली में 23 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति ने बताया कि कथा का शुभारंभ 23 फरवरी सोमवार को प्रातः 8 बजे भव्य कलश शोभायात्रा के साथ होगा। इसके पश्चात प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कथा वाचन किया जाएगा।

कथा का वाचन कथा व्यास राजेन्द्रकृष्ण शरण महाराज (लाड़ली कुंज, उज्जैन) द्वारा किया जाएगा। कथा का समापन 1 मार्च रविवार को फाल्गुन शुक्ल एकादशी के दिन होगा। आयोजनकर्ता संत शिरोमणि श्री 1008 संत जयमदास त्यागी महाराज के कृपापात्र अरविन्द दास महाराज एवं समस्त आश्रमवासी हैं। आयोजन समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालु भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।

Betul Samachar: जन्मदिन पर आयन ने रखा पहला रोजा, इबादत कर मनाया खास दिन

Leave a Comment