अभिषेक, महाभोग एवं भंडारा प्रसादी के साथ संपन्न होगी महाआरती
Betul Ki Khabar/मुलताई। पवित्र नगरी में मुख्य मार्ग पर स्थित जन जन की आस्था का केन्द्र महाकाली मंदिर के 54 वें स्थापना दिवस पर गुरूवार विभिन्न आयोजन संपन्न होंगे। मंदिर के पुजारी दीनदयाल यादव ने बताया कि इस पावन अवसर पर गुरूवार सुबह 6 बजे अभिषेक संपन्न होगा। इसके बाद 11 बजे महाकाली को प्रसादी भोग लगाया जाएगा जिसके बाद दोपहर 12 बजे से मंदिर के समक्ष भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया है। शाम सात बजे धूमधाम से महाकाली की महाआरती संपन्ना होगी। पुजारी यादव ने बताया कि प्रतिवर्ष मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाता है जिसके तहत विभिन्न धार्मिक आयोजन एवं अनुष्ठान संपन्न किए जाते हैं। महाकाली मंदिर नगर सहित पूरे क्षेत्र की आस्था का केन्द्र हैं जहां प्रतिदिन शाम को आरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। प्रतिवर्ष नवरात्रों पर महाकाली मंदिर में विभिन्न आयोजन एवं अनुष्ठान संपन्न होते हैं जिसमें बड़ी संख्या में नगर सहित क्षेत्र के श्रद्धालु शामिल होते हैं।
Betul Samachar: रंगोली और मेहंदी में छात्र-छात्राओं ने दिखाई अपनी रचनात्मकता

