जौलखेड़ा में श्री शतचण्डी महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का भव्य आयोजन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                          16 मार्च से शुरू होगा धार्मिक महोत्सव

Betul Ki Khabar/मुलताई:- क्षेत्र के आध्यात्मिक वातावरण को भक्तिमय बनाने हेतु उदासीन आश्रम राधाकृष्ण मठ मंदिर, जौलखेड़ा में 16 मार्च से 27 मार्च तक भव्य धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन प.पू. गुरुदेव श्री श्री 1008 श्रीमंहत धर्मप्रकाशजी महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा। महोत्सव के दौरान श्री शतचण्डी एकादश कुण्डात्मक महायज्ञ, श्रीराम कथा तथा श्री अमरेश्वर नर्मदेश्वर शिवलिंग एवं श्री धूना साहब की प्राण प्रतिष्ठा जैसे विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ 16 मार्च को प्रातः 7 बजे सूर्यपुत्री माँ ताप्ती के उद्गम स्थल मुलताई से जौलखेड़ा तक भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। 17 एवं 18 मार्च को श्री गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ एवं श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ किया जाएगा। 19 मार्च को गुड़ी पड़वा एवं चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर श्री दुर्गासप्तशती पाठ के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ होगा, जो प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक चलेगी। 21 मार्च को यज्ञ मंडप स्थापना एवं हवन प्रारंभ होगा, जबकि 22 मार्च को माँ ताप्ती की विशेष महाआरती की जाएगी। 26 मार्च को श्री धूना साहब एवं श्री अमरेश्वर नर्मदेश्वर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। महोत्सव का समापन 27 मार्च को राम नवमी के पावन अवसर पर पूर्णाहुति, महाआरती एवं विशाल संत सम्मेलन के साथ होगा। इस दिन दोपहर 1 बजे से श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसादी का वितरण भी किया जाएगा।

Read Also: शासकीय महाविद्यालय मुलताई ने युवा उत्सव का विशेष आयोजन

महोत्सव के दौरान 21 मार्च से 27 मार्च तक प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक तथा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक दैनिक हवन किया जाएगा। आयोजन समिति एवं उदासीन आश्रम ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित करने एवं आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Comment