डरा धमकाकर लंबे समय से पीड़िता से कर रहा था अनुचित कृत्य
Betul Ki Khabar/मुलताई। मुलताई थाना क्षेत्र में एक पिता द्वारा अपनी ही 10 वर्षीय पुत्री से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत पीड़िता की मां द्वारा पुलिस से की गई। शिकायत पर पुलिस द्वारा आरोपी पिता पर प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां ने शिकायत में बताया कि उसका पति लंबे समय से उसकी पुत्री से दुष्कर्म कर रहा था जब वह घर पर नही होती थी तो वह पुत्री को डरा धमकाकर दुष्कर्म करता था। जब इसका विरोध किया गया तो आरोपी पति द्वारा उससे भी मारपीट करके धमकाया गया। पीड़िता की मां ने बताया कि 26 फरवरी की रात भी जब आरोपी उसकी पुत्री से दुष्कर्म कर रहा था तो उसने डायल 112 को सूचना देकर बुलाया जिसके बाद पुलिस द्वारा दरवाजा खुला कर पीड़िता को आरोपी के पास से मुक्त कराया। पुलिस द्वारा पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
Betul News Today: पारंपरिक फागुन मेले के लिए की व्यवस्थाओं की मांग
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि जब वह घर पर नही होती थी तो आरोपी उसकी पुत्री को अपने साथ सुलाता था तथा अनुचित कृत्य करता था। 26 फरवरी को भी आरोपी द्वारा शाम 3 बजे से 4 बजे के बीच पुत्री को पुराने घर में ले जाकर दुष्कर्म किया आरोपी के सो जाने के बाद उसकी पुत्री वापस घर आ गई तो आरोपी द्वारा फिर उसे पुराने घर वापस ले जाया गया। जहां बच्ची रोने लगी जिसकी आवाज सुनकर वह पुराने मकान में पहुंची तो देखा कि दरवाजा बंद है जिसे खुलवाने का प्रयास किया पर दरवाजा नही खोलने पर डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया। पुलिस द्वारा आरोपी को कमरे से निकालकर हिरासत में लिया गया तथा पीड़िता की मां की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया।

