Betul Ki Khabar: दो अलग-अलग स्थानों पर लगी आग, फायर कर्मियों ने पाया काबू

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar/मुलताई। क्षेत्र में रविवार को दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं। समय रहते फायर कर्मियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। घटना ग्राम नरखेड़ में दोपहर लगभग 2 बजे हुई, जहां किसान रामदास धुर्वे के खेत में रखे रफाड़ (फसल अवशेष) में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। वहीं दूसरी घटना ग्राम माथनी में करीब 3 बजे हुई, जहां अज्ञात कारणों से खेत में रखी सूखी घास और पास के पेड़ों में आग लग गई। किसान गणपत पाटिल ने बताया कि समय रहते फायर कर्मियों ने आग बुझा दी, अन्यथा पास में रखे गेहूं की फसल तक आग पहुंच सकती थी और बड़ा नुकसान हो सकता था। दोनों ही घटनाओं में समय पर कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में फायर कर्मियों का सहयोग किया।

Read Also: जहरीला पदार्थ खाने से युवक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

Leave a Comment