Betul Ki Khabar/आठनेर:- आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां करंट लगने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिवार का इकलौता बड़ा बेटा होने के कारण इस घटना से पूरे घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक शिव शंकर इवने, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम छिंदवाड़ का निवासी है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब 11 बजे घर में बिजली के बोर्ड में प्लग लगाते या स्विच चालू करते समय उसे अचानक जोरदार करंट का झटका लगा, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। परिजन गम्भीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आठनेर लेकर पहुंचे प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया जहां डाक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।परिजनों के अनुसार शिव शंकर ने भोपाल से बीए की पढ़ाई पूरी की थी और इन दिनों नौकरी की तैयारी कर रहा था। वह घर का इकलौता बड़ा बेटा था और परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। उसके पिता खेती का काम करते हैं और घर में एक छोटी बहन भी है। इस दुखद घटना से पुरे परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा
Read Also: ग्राम रेणुका खापा में नल-जल योजना बंद, दूषित कुएं के पानी का उपयोग करने को मजबूर ग्रामीण

