Betul Ki Khabar: महतपुर पंखा में गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                                 लगभग 10 एकड़ फसल जलकर खाक

Betul Ki Khabar/मुलताई। बुधवार दोपहर लगभग 1:58 बजे ग्राम महतपुर पंखा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब किसान सुभाष सिंह तुरिया के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते करीब 10 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल इसकी चपेट में आ गई। खेत में उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। फायर कर्मी राकेश बारंगे और विजय बडघरे ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि जब तक आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया गया, तब तक करीब 10 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। इस घटना से किसान सुभाष सिंह तुरिया को भारी आर्थिक नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।

Read Also: मासोद से 14 वर्षीय छात्र लापता, पुलिस ने गुम इंसान का मामला किया दर्ज

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। संभावना जताई जा रही है कि किसी अज्ञात कारण से खेत में आग भड़की, जो हवा के कारण तेजी से फैल गई।

Leave a Comment