Betul Ki Khabar: TIT परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar/चिचोली। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई चिचोली द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार पी.एस. दीवान को ज्ञापन सौंपते हुए टीईटी परीक्षा निरस्त करने की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया गया कि लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा जारी पत्र के पश्चात शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के शिक्षकों के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के ब्लॉक पदाधिकारियों ने बताया कि कई शिक्षकों की नियुक्ति वर्ष 1998, 2001 एवं 2009 में हुई थी और उन्हें सेवा करते हुए लगभग 25 से 28 वर्ष हो चुके हैं। ऐसे में लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों को दोबारा पात्रता परीक्षा से शिक्षकों में भय और असंतोष का माहौल बन रहा है।

Betul News Today- प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसिएशन का होली मिलन समारोह

संघ ने मांग की है कि लंबे समय से कार्यरत शिक्षकों को टीईटी परीक्षा को निरस्त किया जाए।
इस दौरान मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष आशीष भुसारी, जिला उपाध्यक्ष मनीष आर्य, सचिव विनोद आर्य, शंकरलाल कहार, योगेंद्र सूर्यवंशी, अरविंद तायवाडे ,ऋषि कुमार वर्मा, प्रदीप सरोणे ,प्रहलाद पवार, सुनील सुनारिया, रूकमणी नारे, नंदा धुर्वे सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Comment