Betul Ki Khabar/घोड़ाडोंगरी। नगर परिषद घोड़ाडोंगरी में आयोजित नेशनल लोक अदालत में इस बार अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी का सकारात्मक असर देखने को मिला। पहले जहां लोक अदालत में निचले स्तर के कर्मचारियों को नोडल या प्रभारी बनाकर बैठा दिया जाता था, वहीं इस बार अधिकारियों ने स्वयं रुचि दिखाते हुए भागीदारी निभाई, जिससे कई मामलों का मौके पर ही निराकरण हो सका।
पूर्व में छोटे कर्मचारियों के पास निर्णय लेने का अधिकार नहीं होने के कारण कई प्रकरण लंबित रह जाते थे और आम जनता को लोक अदालत का पूरा लाभ नहीं मिल पाता था। लेकिन इस बार अधिकारियों की मौजूदगी से मामलों के समाधान की प्रक्रिया तेज हुई।
Read Also: म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर मनाया होली मिलन समारोह
लोक अदालत में संपत्ति कर के 50 मामलों में से 28 मामलों का निराकरण किया गया, जिसमें 2,82,855 रुपये की वसूली हुई। वहीं जलकर के 50 मामलों में से 17 मामलों का निराकरण कर 30,175 रुपये की वसूली प्राप्त की गई। इस प्रकार कुल वसूली 3 लाख रुपये से अधिक पहुंच गई।
नगरवासियों का मानना है कि यदि आगे भी अधिकारी इसी तरह लोक अदालत में बैठकर जनता की समस्याओं का समाधान करते रहें, तो राजस्व आय में और वृद्धि हो सकती है तथा लोगों को त्वरित न्याय का लाभ मिलेगा। 📰

