प्रिंस चाइल्ड स्कूल के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को दिया आतिथ्य
Betul Ki Khabar/आठनेर:- नगर के बीचो-बीच स्थित इंग्लिश मीडियम प्रिंस चाइल्ड स्कूल में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया । स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में विशेषता रही की स्कूल संचालक राजकुमार जायसवाल द्वारा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों को आथित्य प्रदान किया गया ऐसा बहुत कम देखने में आता है कि जब पत्रकारों को सम्मानित और आतिथ्य प्रदान किया गया हो अधिकांश देखा जाता है की नेता अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता पत्रकारों का उपयोग अपनी जरूरतो अनुसार करते हैं लेकिन इसके विपरित नगर के वरिष्ठ और प्रिंस चाइल्ड स्कूल के संस्थापक शशिभूषण जायसवाल और उनके पुत्र राजकुमार जायसवाल ने क्षेत्र के पत्रकारों को महत्व देते हुए वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उन्हें आमंत्रित कर पत्रकारों से कार्यक्रम का शुभारंभ करवाया गया ।
वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ प्रिंस चाइल्ड स्कूल के संस्थापक शशिभूषण जायसवाल मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष विजय गायकवाड़ अधिवक्ता,वरिष्ठ पत्रकार विलास खातरकर,ईरशाद काजी,मुकेश सोनी, कमलाकर तायड़े,ऋषभ अवस्थी,आशीष बर्डे द्वारा भगवान श्री गणेश, मां सरस्वती, गजानन महाराज की प्रतिमा का पूजन और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में स्कूल की ओर से नन्हे बच्चों द्वारा अतिथियों का बेच लगाकर स्वागत किया गया जो की अंग्रेजी मीडियम स्कूल में हिंदी संस्कृति और सभ्यता का प्रत्यक्ष उदाहरण देखने को मिला है । जिस पर स्कूल संचालक राजकुमार जायसवाल ने बताया कि प्रिंस चाइल्ड स्कूल इंग्लिश मीडियम स्कूल है लेकिन यहां हिंदी संस्कृति और सभ्यता को महत्व दिया जाता है बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ हिंदु संस्कृति अनुसार संस्कार होना भी आवश्यक है, जिसका मेसेज देते हुए बच्चों द्वारा अपने बड़ों का किस तरह सम्मान सत्कार किया जाता है इस बात को ध्यान में रखते हुए बच्चों के द्वारा अतिथियों का स्वागत करवाया गया ।
Read Also: महिलावाड़ी में जिला पंचायत सदस्य ने किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण
अंग्रेजी मीडियम स्कूल में हिंदी संस्कृति और सभ्यता सिखाना गर्व की बात _ गायकवाड़
वार्षिक उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष और अधिवक्ता विजय गायकवाड ने कहा की वार्षिक उत्सव जैसे कार्यक्रमो से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाएं मंच के माध्यम से निखरती है बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का यह उत्सव एक मंच होता है। साथ ही इंग्लिश मीडियम स्कूल में हिंदी संस्कृति और सभ्यता का सिखाया जाना बड़े गर्व की बात है हमे अंग्रेजी पड़ना और सीखना वर्तमान स्थिति को देखते हुए आवश्यक है किंतु हमारी सभ्यता और संस्कृति को सदैव जीवंत रखना हमारा उद्देश्य होना चाहिए। जिसके पश्चात बच्चों ने डांस के माध्यम से रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार विलास खातरकर, कमलाकर तायड़े, मुकेश सोनी, ईरसाद काज़ी, आशीष बर्ड,ऋषभ अवस्थी,प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षिका बच्चे सहित पालकगण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

