कार्यकर्ताओं को शासकीय योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने की अपील
Betul Ki Khabar/मुलताई। नगर के अरिहंत लॉन में 21 से 22 मार्च तक आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का सफलतापूर्वक समापन हुआ। भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण नगर मंडल मुलताई, दुनावा मंडल एवं साईखेड़ा मंडल के कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया गया, जिसमें हॉल क्रमांक 1, 2 एवं 3 में अलग-अलग सत्र संचालित हुए। यह प्रशिक्षण महाअभियान 2026 भाजपा का एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, राष्ट्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास की शिक्षा प्रदान करना है। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ की गई। दो दिवसीय प्रशिक्षण में प्रदेश, संभाग एवं जिले से आए वक्ताओं ने संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा एवं राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। दूसरे दिन भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ने संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जनता तक सकारात्मक रूप से पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना आवश्यक है।
Betul Ki Taja Khabar: रील्स में चमकेगा मूलतापी का गौरव
समापन अवसर पर जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, विधायक चंद्रशेखर देशमुख, नपा अध्यक्ष वर्षा गडेकर, जगदीश पवार, रश्मि साहू, गणेश साहू, अमित पवार, राजेश हिगवे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

