Betul Ki Khabar: बुलडोजर से गिराया हरा भरा वृक्ष कच्चे मकान पर गिरा, बालक ने भागकर बचाई जान

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                               मकान मालिक ने की वृक्ष गिराने वालों की शिकायत

Betul Ki Khabar/मुलताई। मासोद रोड राजीव गांधी वार्ड में बुलडोजर से गिराया हरा भरा वृक्ष कच्चे मकान पर गिरा जिससे मकान क्षतिग्रस्त हुआ वहीं मकान के अंदर भोजन कर रहे आदर्श पिता दीपक पाठेकर 10 वर्ष ने भागकर जान बचाई। पूरे मामले की लिखित शिकायत मकान मालिक ने थाने में की है। पूरे मामले में घटना स्थल पर पंचनामा बनाया गया। इस संबन्ध में जगदीश पंवार ने बताया कि राजीव गांधी वार्ड में रोड के किनारे महारूख का लगभग 50 वर्ष पुराना पेड़ गिराया गया जिसके बाद बुलडोजर चालक मौके से फरार हो गया। इधर पीड़ित परिवार की ग्यारसी बाई पति मेंहगू ने बताया कि बाजू में बुलडोजर से वृक्ष गिराया जा रहा था जो सीधे उनके कच्चे मकान पर गिरा जिससे उनका पुत्र आदर्श बाल बाल बच गया। महिला ने बताया कि उनका कच्चा मकान पेड़ गिरने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पूरे मामले में थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

Read Also: रामनवमी पर धूमधाम से निकली भव्य शोभयात्रा, झांकिया एवं ढोल रहे आकर्षण

Leave a Comment