जनकल्याणक महोत्सव पर नगर में भव्य आयोजन, निकली पालकी यात्रा

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar/चिचोली। सकल जैन समाज की ओर से 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम आर्यिका रत्न विरम्या माताजी एवं आर्यिका रत्न विसंयोजना माताजी के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर के अहिंसा चौक पर स्वास्तिक विशोभित धवल ध्वज फैराया गया । इसके पश्चात भगवान महावीर स्वामी की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई, जो पार्श्वनाथ जैन मंदिर से प्रारंभ होकर बाजार चौक, बस स्टैंड, जय स्तंभ चौक होते हुए पुनः पार्श्वनाथ जैन मंदिर पहुंची।

BETUL NEWS: गैस बिजली बढ़ते दामो एवं आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ ब्लाक कांग्रेस ने खोला मोर्चा

यात्रा के बाद भगवान महावीर स्वामी का मस्तकाभिषेक एवं मंत्रोच्चार के साथ शांतिधारा संपन्न हुई। इसके बाद माताजी के मंगल प्रवचन आयोजित हुए, जिसमें उन्होंने अहिंसा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। शाम के समय संत निवास पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में जैन समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Comment