Betul Ki Khabar: आज अमरावती घाट में आयोजित होगा विराट कवि सम्मेलन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                        मदन मोहन समर सहित राष्ट्रीय स्तर के कवि देंगे प्रस्तुति

Betul Ki Khabar/मुलताई। प्रभातपट्टन ब्लाक के ग्राम अमरावती घाट में स्थित अंबा भवानी मंदिर परिसर में चैत्र महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार रात में कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। कवि सम्मेलन में वीर रस के कवि चौधरी मदन मोहन समर भोपाल, हास्य रस के कवि अंतू झकास, बालाघाट, हास्य रस के कवि मुकेश शांडिल्य , हरदा टिमरनी,वीर रस के कवि पुष्पक देशमुख प्रभात पट्टन, कवि सुदर्शन देशमुख, आष्टा अपनी कविताओं को प्रस्तुत करेंगे। वही कवि सम्मेलन में मंच संचालन कवि धर्मेंद्र कुमार सोलंकी भोपाल द्वारा किया जाएगा। गौरतलब है कि अम्बा भवानी मंदिर में बीते 29 मार्च से चैत्र महोत्सव का शुभारंभ हुआ है।जिसके चलते प्रतिदिन रात्रि में भजन संध्या सहित अन्य आयोजन सम्पन्न हो रहे हैं। वही 4 अप्रैल को चैत्र महोत्सव के दौरान सुबह 9 बजे से आकर्षक झांकियां के साथ चुनरी यात्रा और शोभायात्रा का आयोजन होगा। चुनरी यात्रा के ग्राम भ्रमण के बाद मां अम्बा भवानी को 151 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की जाएंगी। 5 अप्रैल को शाम 4 बजे से पारंपरिक अनुष्ठान नाडे गाडे का आयोजन होंगा। वही रात 9 बजे से देवी जागरण आयोजित होगा। देवी जागरण में श्री सिद्धेश्वरी देवी जागरण एवं म्यूजिकल ग्रुप परासिया के गायक कलाकारों द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति देते हुए मां अम्बा भवानी की आराधना की जाएंगी।6 अप्रैल को भंडारा प्रसादी के साथ चैत्र महोत्सव का समापन होगा।

Crime News: सास की हत्या करने वाली बहू गिरफ्तार, भेजी गई जेल

Leave a Comment