Betul Ki Khabar: शोभायात्रा में कांतारा की झांकी ने मचाई धूम, हुबहू दी प्रस्तुति

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                            भगवान राम, हनुमान सहित अन्य झांकियां भी रही आकर्षण का केन्द्र

Betul Ki Khabar/मुलताई। हनुमान जन्मोत्सव पर गुरूवार शाम बजरंग दल मुलताई द्वारा हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शोभायात्रा में सबसे अधिक आकर्षण का केन्द्र कांतारा की झांकी रही जिसमें नगर के कलाकार अक्की साहू द्वारा कांतारा मूवी में दिखाए गए भगवान का हुबहू चित्रण किया गया। कांतारा के प्रसिद्ध संगीत के साथ जब उन्होने मार्ग पर जगह जगह प्रस्तुति दी तो उपस्थित जन समुदाय को कांतारा मूवी जैसा ही अहसास हुआ। अक्की साहू द्वारा वेशभूषा में भी मेहनत की गई जो उनका गेट अप देखकर साफ नजर आ रहा था। उनके द्वारा जगह जगह प्रदर्शन किया गया जिसकी प्रशंसा लोगों ने मुक्त कंठ से की। बजरंग दल के सचिन विश्वकर्मा एवं ऋषि साहू ने बताया कि इसके अलावा भगवान श्रीराम, हनुमानजी, गौ माता, महाकाल मंदिर, काली जी तथा बच्चों द्वारा बनाया गया हनुमान जन्मोत्सव का प्रारूप झांकी सहित नागपूर से बुलाए ग डीजे धुमाल प्रमुख आकर्षण का केन्द्र रहे। ढोल एवं ताशों पर लोग बजरंग बली के जयकारे लगाते हुए जमकर थिरके। शोभायात्रा देर रात तक नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी जिसमें नगर सहित पूरे क्षेत्र से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं सहित नागरिक एवं ग्रामीण शामिल हुए।

मुकदल घुमाते हुए हनुमान जी की आरती गाई

हनुमान जन्मोत्सव पर जय मां ताप्ती बजरंग अखाड़ा फव्वारा चौक में विशेष आयोजन किया गया। अखाड़े के पवन कोड़ले ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी व्यायाम शाला में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसमें हवन पूजन करने के उपरांत ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद भंडारा प्रसादी का वितरण किया गया। उन्होने बताया कि सबसे बड़ा आकर्षण हनुमान चालिसा की थीम पर पहलवानों ने मुकदल घुमाते हुए हनुमान जी की आरती गाई। इस अवसर पर मुख्य मार्ग पर बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारा प्रसादी ग्रहण की।

Read Also: भयंकर सड़क हादसा, तेज रफ्तार बोलेरो दीवार से टकराई, 2 की मौत, 4 घायल

Leave a Comment