Betul Ki Khabar: भक्तों ने शरीर पर नाडे पिरोकर की मां अंबा की आराधना

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                  अमरावती घाट में प्रतिदिन हो रहे धार्मिक अनुष्ठान

Betul Ki Khabar/मुलताई। प्रभातपट्टन ब्लाक के ग्राम अमरावती घाट में रविवार को चैत्र महोत्सव के अवसर पर परंपरानुसार मां अम्बा भवानी मंदिर के सामने नाडे गाड़े का आयोजन हुआ। रविवार शाम में नाडे पिरोने वाले भक्त ग्राम के कचहरी चौक में एकत्रित हुए ।जहा मंदिर के पुजारी भगत वामनराव अंबाडकर ने हाथो में ज्योत लेकर और नाडे पिरोने वाले भक्तो ने नृत्य कर मां अंबा की आराधना की। उसके बाद बाजे गाजे के साथ अंबा भवानी मंदिर पहुंचे।जहां परंपरानुसार मंदिर के सामने पांच गाड़ियों को एक के पीछे एक बांधकर भगत वामनराव सहित अन्य भक्तो ने मां अम्बा के जयकारे लगाते हुए खींचा। गौरतलब है कि माता रानी की कृपा से जिन लोगों की मन्नत पूरी होती है वह भक्त शरीर में नाडे पिरोते है। दोनों भुजाओं के नीचे शरीर की त्वचा में सुई से छेद कर मोटे धागे पिरोए जाते हैं। पिरोए धागों को नीम और मही के पानी से सतत भिगो कर रखा जाता है। नाडे पिरोने वाले भक्त सिर पर नारियल रखकर नृत्य करते हुए माता की आराधना करते हैं। नाडे गाडे का अनुष्ठान संपन्न होने के उपरांत कई वर्षों से चली आ रही परंपरानुसार

Betul Local News- 5 कुंडीय महायज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

ग्राम के खन्ना परिवार के सदस्यों ने अम्बा भवानी मंदिर में ग्राम के गणमान्य ग्रामीणों की उपस्थिति में भगत वामनराव अम्बाडकर को तिलक लगाकर गमछा भेट किया और मंदिर से बाजे गाजे के साथ भगत को उनके निवास स्थान तक पहुंचाया। रविवार को आयोजित चैत्र यात्रा के अवसर पर सुबह से ही मंदिर में पूजा अर्चना के लिए ग्रामीणों की भीड़ बनी रही। ग्राम के प्रत्येक परिवार ने मंदिर पहुंचकर माता रानी की पूजा अर्चना की। रात्रि में मंदिर के सामने वेदी में तेल अर्पित किया । चैत्र यात्रा के अवसर पर ग्राम के मूल निवासी जो रोजगार के सिलसिले में अन्य नगरों में निवासरत है। वह भी परिवार सहित अपने गृह ग्राम पहुंचे। सभी ने मां अम्बा मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना कर सुख शांति और समृद्धि की कामना की।

Leave a Comment