चलती ट्रेन में चढ़ते समय हादसा, घायल यात्री ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar/मुलताई:- मंगलवार को नगर के रेलवे स्टेशन पर दोपहर हुए दर्दनाक रेल हादसे में घायल यात्री की उपचार के दौरान मौत हो गई। कुर्ला सिटी–जयपुर एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्री का चलती ट्रेन में चढ़ते समय संतुलन बिगड़ गया था, जिससे उसका पैर कट गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की है। ट्रेन के स्टेशन पर रुकने के दौरान यात्री पानी लेने के लिए नीचे उतरा था। इसी बीच ट्रेन चल पड़ी और उसने जल्दबाजी में वापस चढ़ने का प्रयास किया। चढ़ते समय उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Betul News- एक ही कार्यकाल में तीसरी बार नपाध्यक्ष का पद संभालेंगी नीतू परमार

घायल की पहचान वसीम खान 40 वर्ष, निवासी अचलपुर, जिला अमरावती महाराष्ट्र के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी साबिरा बानो 35 वर्ष के साथ चांदूर बाजार से शुजालपुर जा रहा था। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल रेलवे स्टाफ को सूचना दी, जिसके बाद घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Leave a Comment