Betul Ki Khabar: शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी आग, नरवई व पशु चारा जलकर राख

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar/मुलताई। बुधवार दोपहर करीब 1:08 बजे ग्राम सेमरिया में एक खेत में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार अशोक चौधरी के खेत में रखी नरवई एवं पशु चारा में आग भड़क उठी। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है, जिससे सूखी नरवई ने तेजी से आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग ने पशु चारे को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी धनराज पवार एवं विजय बडघरे मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

Read Also: तहसील कार्यालय के सामने अतिक्रमण रोकने के लिए लगाई फैंसिंग तोड़कर किया जा रहा अतिक्रमण

प्राथमिक अनुमान के अनुसार इस आगजनी में करीब 10 से 20 हजार रुपए तक का नुकसान बताया जा रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल रहा, वहीं समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा नुकसान टल गया।

Leave a Comment