पी.एम. श्री शासकीय कन्या शाला में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, 65 विद्यार्थियों ने लिया भाग

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। पी.एम. श्री शासकीय कन्या शाला में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने और सामाजिक जागरूकता को कलात्मक रूप देने हेतु आयोजित किया गया। प्रतियोगिता को तीन वर्गों में विभाजित किया गया कक्षा 6वीं से 8वीं, कक्षा 9वीं से 10वीं, तथा कक्षा 11वीं से 12वीं। इन वर्गों में कुल 65 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने चित्रों के माध्यम से विभिन्न सामाजिक और पर्यावरणीय विषयों को दर्शाया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अध्यक्ष श्रीमती वर्षा गड़ेकर उपस्थित रहीं। उनके साथ नगर पालिका परिषद के सभापति गण भी कार्यक्रम में मौजूद थे l

Betul Samachar: मां ताप्ती जन्मोत्सव सप्ताह के पांचवे दिवस पर समरसता खिचड़ी संग्रहण एवं महाआरती का आयोजन

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों की चित्रकला को सराहा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वर्षा गड़ेकर ने कहा की ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को रचनात्मकता के साथ-साथ सामाजिक विषयों पर सोचने की प्रेरणा देती हैl

Leave a Comment