रांगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मां ताप्ती के तटों एवं प्रतिमा का छायाचित्र उकेरा

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

छात्र द्वारा बनाई फूलों की रांगोली ने जनप्रतिनिधियों का मन मोहा

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। मां ताप्ती जन्मोत्सव सप्ताह के तहत मंगलवार ताप्ती तट पर रांगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। ताप्ती तट स्थित कुन्बी समाज भवन में आयोजित रांगोली प्रतियोगिता में पांच स्कूलों के कुल 42 छात्र छात्राओं ने शामिल होकर कहीं ताप्ती तट तो कहीं मां ताप्ती के छायाचित्र सहित ताप्ती से संबन्धित रांगोली उकेरी गई। प्रतियोगिता में छात्र कुशल अग्रवाल द्वारा उकेरी गई फूलों की रांगोली सभी के आकर्षण का केन्द्र रही। प्रतियोगिता के संबन्धि में शिक्षक महेश खत्री, रवि प्रकाश खड़के, रश्मि बाथरे, ममता शर्मा, सुनीता मानकर तथा तृप्ति कवड़कार ने बताया कि पीएम कन्या शाला, सीएम राईज, आदर्शन नवीन, आंग्ल शाला सहित आरडी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी प्रतियोगिता में शामिल हुए जिसमें छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रांगोली उकेरी। उन्होने बताया कि मां ताप्ती से संबन्धित विषय होने से अधिकांश विद्यार्थियों ने मां ताप्ती प्रतिमा का छायाचित्र, मां ताप्ती तट, मंदिरों सहित फूल एवं प्रकृति की रांगोली उकेरी गई। इस दौरान जनप्रतिनिधि अजय यादव, महेन्द्र जैन, शिल्पा शर्मा, सुरेश पौनीकर, कुसुम पंवार आदि ने विद्यार्थियों के द्वारा उकेरी गई रांगोलियों का निरीक्षण कर बच्चों का हौसला बढ़ाया।

सुबह मां ताप्ती का पूजन, अभिषेक एवं ध्वजारोहण के साथ होगा मां ताप्ती जन्मोत्सव प्रारंभ

Leave a Comment