लगातार बारिश से ताप्ती सरोवर में बढ़ी जल की आवक

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                            पारसडोह एवं चंदोरा जलाशय का भी बढ़ा जलस्तर

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। नगर सहित क्षेत्र में विगत दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मंगलवार रात से सुबह तक खासी बारिश होने के कारण जल स्त्रोतों का जलस्तर बढ़ गया है। नगर में ताप्ती सरोवर में भी चंदोरा की ओर से भारी मात्रा में जल की आवक हो रही है जिससे सरोवर का भी जलस्तर बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि यदि दो दिनों तक ऐसी ही बारिश होती रही तो सरोवर पूरा भर सकता है। ताप्ती सरोवर में जलापूर्ति जिस मार्ग से हो रही है वहां कुछ दिनों पूर्व ही साफ सफाई की गई थी जिससे पानी की मात्रा बढ़ी है। सरोवर में जल आवक देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग गायत्री मंदिर के पास खड़े नजर आ रहे हैं। इधर दोपहर के बाद बारिश रूकी लेकिन पानी का मौसम बना हुआ है। लंबे समय के बाद लगातार दो दिन बारिश से नदी एवं नालों में भी पानी की आवक हो चुकी है। जानकारों के अनुसार नगर सहित क्षेत्र में अभी तक मूसलाधार बारिश नही हुई है। यदि मूसलाधार बारिश होती है तो नगर के आसपास के बांधों में भी पर्याप्त जल की आवक हो जाएगी। फिलहाल बारिश के आसार तो अच्छे नजर आ रहे हैं जिससे शीघ्र ही नगर का ताप्ती सरोवर भर सकता है। बारिश का असर मंगलवार बैतूल रोड पर लगने वाले मंगलवार बाजार पर भी पड़ा जिससे अपेक्षित किसान सब्जी लेकर नगर में नहीं पहुंचे। ग्रामीण अंचलों में भी लगातार बारिश हो रही है जिससे आवागमन करना थोड़ा कठिन हो गया है। Read Also:- Betul Ki Khabar- नगर की खराब सड़क के लिए आखिर कौन है जवाबदार

पारसडोह बांध में एक तिहाई पानी की आवक

क्षेत्र के पारसडोह जलाशय में अभी तक लगभग एक तिहाई पानी की आवक हो चुकी है लेकिन अभी पर्याप्त पानी आने में समय लगेगा। जल संसाधन विभाग के उपयंत्री एसके नागले ने बताया कि अभी तक बांध में 33 प्रतिशत जल भराव हो चुका है। उन्होने बताया कि वर्तमान में जलस्तर 633.06 मीटर पर है। उपयंत्री नागले ने बताया कि अभी बांध के गेट खोलने की स्थिति में समय लगेगा। क्षेत्र में अभी भी मूसलाधार बारिश की आवश्यकता है लेकिन अभी तक नगर सहित पूरे क्षेत्र में मुसलाधार वारिश नही हुई है। इधर चंदोरा जलाशय में भी पानी की खासी आवक हो रही है।

Leave a Comment