विधायक एवं नपाध्यक्ष की उपस्थिति में श्री अपना ध्यान का प्रशिक्षण संपन्न
Betul Ki Taja Khabar/मुलताई :- नगर के बैतूल रोड स्थित लॉन में दिन मंगलवार दोपहर 1 बजें से श्री अपना ध्यान का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया l श्री अपना ध्यान प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक चंद्रशेखर देशमुख एवं विशेष अतिथि नपा अध्यक्ष वर्षा गढेकर प्रमुख रूप से शामिल हुए l श्री अपना ध्यान कार्यक्रम में रहस्यमयी विज्ञान को जानने के लिए परम पूज्य गुरुदेव के सानिध्य में मानसिक वर्कशाॅप एवं रहस्यमयी विधियो का प्रशिक्षण दिया गया l श्री अपना ध्यान मानसिक वर्कशॉप में विशेष प्रशिक्षक रघुवीर रघुवंशी ने बताया कि व्यक्ति कोई भी कार्य जब पूरा ध्यान लगाकर करता है तो उसका परिणाम बेहतर होता है। प्रतिदिन ध्यान लगाने से मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है l श्री अपना ध्यान प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि विधायक चंद्रशेखर देशमुख, विशेष अतिथि नपा अध्यक्ष वर्षा गढेकर, श्री अपना ध्यान के अध्यक्ष अजय सिन्हा, श्री अपना ध्यान विशेष प्रशिक्षक रघुवीर रघुवंशी, श्री अपना ध्यान उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष माथनकर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, नप सभापति डॉ जी ए बारस्कर, भाजपा मंडल महामंत्री राघवेंद्र रघुवंशी, सभापति अजय यादव, महेंद्र जैन, कुसुम मारुति पवार, भाजपा वरिष्ठ नेता राजेश पाठक, नमन अग्रवाल, राजू जैन सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं नगर वासी उपस्थित रहे l
म्यूजिकल फाउंटेन के ठेकेदार का अनुबंध होगा निरस्त, PIC की बैठक में निर्णय

