नवजात बछड़ा गहरी नाली में गिरा, पूर्व पार्षद ने निकाला

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। महावीर वार्ड में गाय का नवजात बछड़ा पैदा होते से ही गहरी नाली में जा गिरा जिसे तत्काल पूर्व पार्षद द्वारा सकुशल निकाला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार महावीर वार्ड में गाय ने एक बछड़ा जन्मा लेकिन नवजात बछड़ा अचानक पास की गहरी सीमेंट नाली में जा गिरा जिसे पूर्व पार्षद श्यामू ढोमने की सक्रियता से तत्काल निकाल कर बचा लिया गया। श्यामू ढोमने ने बताया कि गाय ने मार्ग के किनारे बछड़े को जन्म दिया लेकिन बछड़ा गहरी नाली में जा गिरा जिस पर उन्होने तत्काल गहरी नाली में उतकर बछड़े को सकुशल बचा लिया अन्यथा थोड़ा विलंब होने पर बछड़े की मौत हो सकती थी। उन्होने बताया कि कई लोग गौपालन तो करते हैं लेकिन गाय को खुला बेसहारा छोड़ देते हैं इसलिए गर्भवती गाय ने सड़क के पास ही बछड़े को जन्मे दिया। उन्होने गौपालकों से अपील की है कि गर्भावस्था में गाय को खुले में ना छोड़ें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। पूर्व पार्षद ढोमने की सक्रियता से बछड़ा मौत के मुंह में जाते जाते बच गया जिसकी सराहना की जा रही है।

BETUL NEWS: साप्ताहिक बाजार के अंदर जगह जगह मार्ग पर जगह जगह कीचड़

Leave a Comment