Betul Ki Taja Khabar/मुलताई (सलमान शाह):– क्षेत्र के विकास हेतु लगातार प्रयासरत मुलताई के लोकप्रिय विधायक श्चंद्रशेखर देशमुख की सक्रिय पहल पर जनपद पंचायत मुलताई भवन निर्माण के लिए 5 करोड़ 25 लाख 67 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति से क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों के संचालन के लिए एक नवीन, सुव्यवस्थित और आधुनिक भवन का निर्माण संभव होगा, जिससे आमजन को अनेक प्रकार की सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नान्ही पिरथीलाल डहारे ने उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री श्मोहन यादव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल तथा विधायक श्चंद्रशेखर देशमुख के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह भवन क्षेत्र की जनता के लिए विकास की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा। स्वीकृति मुलताई क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात है और आने वाले समय में इससे स्थानीय शासन व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ-साथ जनता को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।
Betul Ki Khabar: चातुर्मास कलश स्थापना के साथ निकाली शोभायात्रा