Betul Ki Taja Khabar: जर्जर भवन में संचालित हो रही आंगनवाड़ी

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Taja Khabar:- भैंसदेही बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के साथ ही पोषण देने के लिए शहर में आंगनवाड़ी केन्द्र संचालित किये जा रहे है। लेकिन इन आंगनवाड़ी केन्द्रों के रखरखाव को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण आंगनवाडी केन्द्र जर्जर हालत में पहुंच गये है और इन्हीं जर्जर भवनों में बच्चों को बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। ग्राम पंचायत निपान्या की आंगनवाड़ी केन्द्र की हालत बेहद ही खराब हो गई है। जिसके संबंध में कई बार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका ने अधिकारियों को अवगत भी कराया, लेकिन मरम्मत के अभाव में इसी भवन में आंगनवाड़ी संचालित करनी पड़ रही है। जिसके कारण पालकों में भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर हमेशा डर बना रहता है। अभिभावकों का कहना है कि यह आंगनवाड़ी भवन काफी पुराना है। जिसके कारण इनकी दीवारे काफी कमजोर हो गई है। जगह-जगह से दीवार का प्लास्टर भी झड़ रहा है। ऐसे में कभी भी यह भवन हादसे का कारण बन सकता है। लेकिन अधिकारियों द्वारा आंगनवाड़ी भवन की मरम्मत या इसके रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे अभिभावकों में भी नाराजगी बनी हुई है।

राजपूत समाज द्वारा हरदा घटना को लेकर सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन

इनका कहना –
हमने सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ को आदेश कर दिये है कि जो भी आंगनवाड़ी क्रेन्द्र क्षतिग्रस्त है वहा आंगनवाड़ी संचालित किसी के भी यहा किराये से मकान लेकर संचालित किये जाये फिर भी अगर क्षतिग्रस्त भवन मे संचालित हो रहे तो दिखवाते है।

श्रीमति उषा मसीह परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास भैसदेही

Leave a Comment