जीवन सहजता से जिया जाए तो दीर्घायु हो सकते हैं – बीएम शर्मा

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

93 वर्षीय सेवानिवृत शिक्षक का सम्मान, दिए टिप्स

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। जीवन यदि सहजता से जिया जाए तो दीर्घायु हो सकते हैं तथा बीमारियों को दूर रखा जा सकता है। उक्त उद्गार नगर के सेवानिवृत्त शिक्षक बी एम शर्मा ने उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए। सेवानिवृत्त शिक्षक एमके वर्मा के मुख्य अतिथि में एवं बीएम शर्मा के 93 वर्ष पूर्ण होने एवं स्वस्थ जीवन के आधार स्वरूप दोनों गुरु जन का सम्मान किया गया । इस दौरान वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीएम शर्मा ने उनके निजी जीवन के उद्धरणों पर प्रकाश डाला एवं नवयुवकों को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा भी अपने जीवन में लिखी हुई किताब सरस के बारे में बोलते हुए उन्होंने बताया के जीवन बहुत सहजता के साथ यदि दिया जाए तो न सिर्फ दीर्घायु हुआ जा सकता है बल्कि बहुत सी बीमारियों को सामाजिकता से सरोकार रखते हुए दूर भी रखा जा सकता है ।

Betul Ki Khabar: विधानसभा स्तरीय बूथ लेवल अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित

प्राकृतिक पद्धति से जीवन जीने के तरीकों पर भी उन्होंने चर्चा की तथा वर्तमान पीढ़ी के मोबाइल के उपयोग पर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने अपने विचार रखे साथ ही युवा पीढ़ी को संतुलित जीवन जीने का विश्वास एवं आशा व्यक्त की । शिक्षक एमके वर्मा ने अपने उदाहरण में मुख्य अतिथि बी एम शर्मा के जीवन से जुड़े हुए कुछ प्रसंग पर प्रकाश डाला एवं वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में अभय भार्गव,संजय चौकीकर, गोपाल वर्मा,शेखर दुबे, प्रज्ञा कीर्ति वर्मा, डॉक्टर नागले एवं दुर्गेश साहू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment