अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष बने मृत्युंजय पटेल

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। नगर में गुरुवार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। घोषित कार्यकारिणी में मृत्युंजय पटेल को नगर अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं नगर उपाध्यक्ष का दायित्व सूर्या पटेल निभाएंगी। नगर मंत्री का दायित्व दिव्या सोनी को सौंपा गया है। नगर सहमंत्री के रूप में शुभम खवाड़े, प्रणव पवार, भावेश कालभोर और रवि तायवाड़े को नियुक्त किया गया है। साथ ही अलग अलग दायित्वों और सदस्यों की घोषणा की गई है।

Betul Ki Khabar: विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर पौधों के रख रखाव का लिया संकल्प

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मृत्युंजय पटेल ने कहा कि एबीवीपी जल्द ही नगर में सदस्यता अभियान चलाएगी, जिसमें अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को जोड़कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने छात्र हित और सामाजिक कार्यों को नई दिशा देने का संकल्प भी दोहराया। कार्यक्रम में संगठन मंत्री अभिषेक सेन और जिला संयोजक दीपेंद्र पवार की उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।

Leave a Comment