Betul Ki Taja Khabar- वाहन चालकों पर पुलिस कर रही चालानी कार्यवाही

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

नगर में मचा हड़कंप, मार्ग बदल बदल कर गुजर रहे वाहन चालक

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। नगर में इन दिनों वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है जिसमें पुलिस मार्ग बदल बदल कर लगातार चालानी कार्यवाही कर रही है। शनिवार जहां पुलिस द्वारा मुख्य मार्ग पर थाने के सामने वाहन चालकों को रोक कर चालानी कार्यवाही की गई वहीं रविवार अमरावती मार्ग पर पुलिस द्वारा दो पहिया सहित चार पहिया वाहन पर जमकर चालानी कार्यवाही की। इस दौरान दो पहिया तथा चार पहिया वाहन चालकों में हड़कंप मच गया तथा वाहन चालक मार्ग बदल बदल पर गंतव्य की ओर जाते नजर आए। इधर बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा नगर में भी अतिक्रमण कर व्यापार करने वाले छोटे व्यापारियों पर चालानी कार्यवाही की गई है जिससे मार्ग के किनारे बैठकर धंधा करने वाले व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के अनुसार अभियान चलाकर चालानी कार्यवाही की जा रही है ताकि नगर में अधिक अतिक्रमण नहीं फैल सके साथ ही वाहन चालक हेलमेट लगाकर यातायात के नियमों का पालन कर वाहन चालन कर सकें। पुलिस के अनुसार लंबे समय से व्यापारियों को समझाईश दी जा रही थी इसके बावजूद नियमों का पालन नही करने वाले फुटकर व्यापारियों सहित यातायात नियमों का पालन नही करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही की जा रही है।

नेहरू वार्ड ने निर्माणाधीन बगीचा स्थल पर गंदगी का अंबार, फैल रही दुर्गंध

Leave a Comment