बंगाली कालोनी में युवकों ने मचाया उत्पात, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। नगर की बंगाली कालोनी में कुछ युवकों द्वारा बुधवार रात जमकर उत्पात मचाया गया जिस पर रहवासियों की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों पर प्रकरण दर्ज किया गया। घटना के संबन्ध में थाना प्रभारी देवकरण डहरिया ने बताया कि सूचना मिली की बैतूल रोड बंगाली कालोनी में कुछ युवक बाईक पर सवार होकर लोगों से अभद्र व्यवहार कर डरा धमका रहे हैं साथ ही चाकू भी लहरा रहे हैं जिससे भय का माहौल उत्पन्न हो गया था तथा रहवासी भयभीत हो गए थे। पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद पांच युवकों को पकड़कर थाने लाया गया। पुलिस के अनुसार अरबाज खान, नदीम अंसारी, शेख मुजम्मिल, शोएब खान तथा रिजवान खान पर बलवा सहित संगठित अपराध की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवकों में कुछ बाहर के युवा हैं जो नगर में कार्य कर रहे हैं वहीं एक युवक मुलताई और एक पट्टन का निवासी है। पुलिस ने बताया कि गुरूवार सभी आरोपितों को पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश किया गया है।

BETUL NEWS- पहली बार मुख्य मार्ग से शिफ्ट होकर पुराने अस्पताल की भूमि पर लगेगा राखी बाजार

Leave a Comment