Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। नगर में बुधवार हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं के द्वारा रेलवे ट्रैक पर मृत पाई गई गाय का विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बजरंग दल आमला के कार्यकर्ता ट्रेन से आमला जा रहे थे, तभी उन्हें रास्ते में मुलताई रेलवे लाइन पर एक गाय ट्रेन की चपेट में आने से मृत अवस्था में दिखाई दी। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत बजरंग दल मुलतापी के प्रखंड साप्ताहिक मिलन प्रमुख सागर बजरंगी को दी। सूचना मिलते ही सुरक्षा प्रमुख दिपांशु साहू, प्रवीण राऊत, पंकज बिहारे सहित संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। साथ ही सर्प मित्र श्रीकांत विश्वकर्मा, नागेश साहू भी मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि गाय की मृत्यु लगभग 2 दिन पूर्व हो चुकी थी। मृत गौ माता का शरीर गैस भरने के कारण फूल चुका था और बदबू फैलने लगी थी। इसके चलते आवारा कुत्तों का आतंक भी बढ़ गया था। मृत गौ माता रेलिंग और रेलवे की गिट्टी की खंती में फंसी हुई थी। नगर के गौ पुत्र छोटु पाटिल, धर्मेंद्र नरवरे, रोहित मराठा और राहुल बचले ने रस्सी बांधकर गौ माता को बाहर निकाला। इसके बाद रेलवे लाइन के ठेकेदार से चर्चा कर बुलडोजर की मदद से बजरंग दल कार्यकर्ताओं और गौसेवकों ने सुरक्षित स्थान पर गड्ढा खोदकर गौ माता का विधिवत गौ समाधि संस्कार किया।
ट्रेन से कटी गाय का हिन्दू संगठन ने किया अंतिम संस्कार
Published on:
