Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। अखिल विश्व गायत्री परिवार तहसील मुलताई के 40 साधकों द्वारा जप साधना पूर्ण कर यज्ञ में आहुतियां डाली गई। गायत्री परिवार के नारायण देशमुख ने बताया कि साधकों द्वारा 33 माला रोज गायत्री मंत्र का जप साधना एवं 79 साधकों द्वारा ब्रह्मास्त्र अनुष्ठान साधना जिसमें 10 माला गायत्री 1 माला महामृत्युंजय मंत्र जप गुरु पूर्णिमा पर्व से श्रावणी पूर्णिमा तक निरंतर 40 दिन तक अनुष्ठान साधना पूर्ण की गई। साधक भाई बहनों के द्वारा गायत्री मंदिर मुलताई में 5 कुंडिय गायत्री महायज्ञ कर इस अनुष्ठान की पूर्णाहुति में राष्ट्र जागरण, राष्ट्र के नवनिर्माण एवं सुख शांति समृद्धि के लिए सभी साधक भाई बहनों ने यज्ञ भगवान को आहुतियां समर्पित की । साधना अनुष्ठान से प्राप्त ऊर्जा को समाज एवं राष्ट्र के उत्थान के लिए एवं परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के उद्देश,इस धरती पर स्वर्ग सा वातावरण निर्मित करने एवं प्रत्येक मनुष्य में देवत्व के उदय के लिए विचारक्रांति अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।इस अनुष्ठान साधना हेतु पांच कुंडिय यज्ञ संचालन मनोहर बड़घरे,योगेश साहू,सुरेश पवार,द्वारा 108 गायत्री महामंत्र एवं महामृत्युंज मंत्र से आहुतियां समर्पित की गई ।
Betul Ki Khabar: नपा परिसर में कर्मचारी के निधन पर दी श्रृद्धांजलि