Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। नगर में शुक्रवार गो सेवकों द्वारा घायल गाय का उपचार कराया गया । गो सेवकों ने बताया कि कामथ में बैक के पास अचानक एक गौ माता लड़खड़ाते हुए गिर गई थी। सूचना मिलते ही बजरंग दल के दिपांशु साहू मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि गाय ने कोई अपशिष्ट पदार्थ निगल लिया था, जिससे उसके पेट में सूजन आ गई थी और वह अत्यधिक तड़प रही थी। तत्परता से उन्होंने रूपेश विश्वकर्मा, बाला भैया, राजू साहू, पवन साहू और प्रविण राऊत के सहयोग से गाय को उठाने का प्रयास किया। इसके बाद गौ पालने वाले मालिक को सूचित किया गया और डॉक्टर को बुलाकर तुरंत उपचार कराया गया। डॉक्टरी इलाज के बाद गौ माता की हालत स्थिर हो गई। वर्तमान में गौ माता सुरक्षित है और बजरंगीयों ने उसे गौ सेवकों के घर सुरक्षित पहुंचा दिया है।
Betul Ki Taja Khabar- गो सेवकों ने कराया घायल गाय का उपचार
Published on:
