लीडरशिप डेव्हलपमेंट कैंप पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिला प्रशिक्षण और मार्गदर्शन

Betul Ki Taja Khabar/भैंसदेही (मनीष राठौर) :- मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह मंगलवार को कुछ घंटों के प्रवास पर बैतूल पहुंचे। वे सीधे भैंसदेही आए, जहां मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस द्वारा आयोजित लीडरशिप डेव्हलपमेंट प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। शिविर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नेतृत्व विकास और संगठन की मजबूती पर सारगर्भित विचार रखे।

सरकार पर साधा निशाना
अपने संबोधन में दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार को महंगी रेत जैसे मुद्दों पर घेरा। उन्होंने आदिवासी समाज के हक और अधिकारों की अनदेखी को भी वर्तमान सरकार की नाकामी बताया।

Read Also:- भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाही करने की मांग

राउंड टेबल चर्चा में रखी बात
इस शिविर की खासियत यह रही कि राऊंड टेबल पर कार्यकर्ताओं संग संवाद हुआ। दिग्विजय सिंह ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को न सिर्फ शिक्षित करते हैं बल्कि उन्हें नयी ऊर्जा और दिशा भी प्रदान करते हैं।

कार्यकर्ताओं से निजी मुलाकात
कार्यक्रम के उपरांत दिग्विजय सिंह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रानू ठाकुर के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने भैंसदेही सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत चर्चा की।

भोपाल के लिए हुए रवाना
भैंसदेही प्रवास के बाद वे बैतूल होते हुए भोपाल रवाना हो गए।

Leave a Comment