Betul Ki Taja Khabar: बारिश में दुकान-दुकान पहुंचे केंद्रीय मंत्री

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                   व्यापारियों से जीएसटी सुधार पर की चर्चा

Betul Ki Taja Khabar/भैंसदेही (मनीष राठौर):- जोरदार बारिश की परवाह किए बिना भैंसदेही पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री और क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके ने शनिवार देर शाम व्यापारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय व्यापारियों से सीधे संवाद कर जीएसटी सुधार एवं केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।जोरदार स्वागत, जोश से लबरेज़ कार्यकर्तामंत्री उइके के आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष दिलीप घोरे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। बस स्टैंड से बाजार चौक तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा की और जयकारों से वातावरण को उल्लासमय बना दिया।मिठाई और चर्चा: व्यापारियों को दी जानकारीसूत्रों के अनुसार, मंत्री उइके ने बाजार चौक समेत कई दुकानों पर पहुंचकर व्यापारियों को मिठाई खिलाई व जीएसटी 2.0 के लाभ बताए। उन्होंने दो-टूक कहा, “मोदी सरकार की यह योजना हर वर्ग—गरीब, किसान, मध्यमवर्गीय व्यापारी, उद्यमी, युवा—को फायदा पहुँचाने वाली है। यह जीएसटी बचत उत्सव की शुरुआत है।”दुर्गा पूजन तथा नवरात्रि की शुभकामनाएँबाजार चौक पहुँचने पर मंत्री उइके ने दुर्गा पूजन किया और नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “नवरात्रि का यह पर्व नई शुरुआत और उत्साह का प्रतीक है।”पार्टी नेताओं का मिला साथरामलीला समिति के अध्यक्ष संजय तिवारी ने अपने साथियों के साथ मंत्री का शाल-श्रीफल से अभिनंदन किया।

यदि वह भगवान हुए तो मैं हठ पूर्वक बैर करूंगा दर्शकों ने भीगते हुए देखी रामलीला

मौके पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य राजा ठाकुर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष देवी सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री कृष्णा गायकी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी, जनपद सदस्य ऋषभ दास सावरकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष केसर लोखंडे सहित अनेक भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment