हिवरखेड में आयोजित देवी जागरण में गूंजे मां की भक्ति के गीत

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                         जागरण में झाकियां रही आकर्षण

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। ग्राम हिवरखेड में न्यू जवाहर मंडल हिवरखेड दारा आयोजित श्री मां शीतला देवी जागरण ग्रुप बैतूल का देवी जागरण का आयोजन किया गया। कार्यकम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गवहाड़े और ग्राम पंचायत हिवरखेड की उपसरपंच डां मीना गवहाडे ने दीप प्रजलित कर किया। देवी जागरण में भजन गायिका यशस्वी सत्यम टोरिया ने देवी के भजन सुना कर पुरा माहौल भक्तिमय कर दिया । उपस्थित ग्रामीण भजनों पर जमकर झूमे। जागरण में झांकियों की भी प्रस्तुति दी गई जिसमें भोलेशंकर की जलते अंगारों के साथ की झांकी और बजरंगबली की झांकी ,मां काली की झांकी ने ग्रामिणो का ध्यान आकर्षित किया। मंडल के सागर सोनारे ने बताया कि समाजसेवी रमेश गवहाडे द्वारा प्रतिवर्ष देवी जागरण आयोजित किया जाता हैं जिससे ग्रामिणो को देवी जागरण के माध्यम से देवी के भजन सुने का अवसर मिलता है । कार्यकम में रमेश गवहाडे , अशोक माकोडे , संतोष इंगले , बाबा वागद्रे , लीलाधर महाजन , विपिन गावड़े , तुलसीराम गीद , सहित बड़ी संख्या में ग्रामिण उपस्थित रहे। कार्यकम का संचालन लोकेश माकोड ने किया। मंडल के सदस्य शुभम सोनारे , कृष्णा सुरदुसे , कमलेश गायकवाड़ , लक्ष्मण गावड़े , प्रवीण गावड़े प्रणय माकोडे , हर्षल माकोडे शंशाक माकोडे , गोकुल कावनपुरे , मनोज उईके लोकेश माकोडे , विशाल उईके , गणेश धोटे , आकाश सुरदुसे , साईं , क्षितिज , आयुष सोनारे , हिमांशु गायकवाड़ , लोकेश माकोडे मनोज सुरदुसे ने कार्यकम में व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया l

Betul News Today: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल के निवास पर मिले नगर के कार्यकर्ता

Leave a Comment