मुलताई की रामलीला में हुआ रावण अंगद संवाद, डहुआ में कैकेई मंथरा संवाद

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                              नगर सहित आसपास के क्षेत्र में हो रहा रामलीला का मंचन

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। दशहरा के बाद से मुलताई सहित आसपास के क्षेत्र में रामलीला का मंचन किया जा रहा है जिसे लेकर लोगो में उत्साह बना हुआ है तथा प्रतिदिन हो रहे आयोजन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर रामलीला का मंचन देख रहे हैं। नगर में शनिवार रात रावण अंगद संवाद का मंचन किया गया जिसमें रावण की भूमिका में शिवा खंडेलवाल तथा अंगद की भूमिका में सुमीत शिवहरे ने शानदार संवाद अदायगी की। रावण अंगद संवाद देखने बड़ी संख्या में नगरवासी गांधी चौक पहुंचे तथा लीला का आनंद उठाया। इधर नगर के साथ ही समीपस्थ ग्राम डहुआ में भी रामलीला का मंचन किया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन डहुआ सहित आसपास के गांवों के भी लोग लीला देखने पहुंच रहे हैं। शनिवार रात डहुआ में कैकेई मंथरा का संवाद हुआ जिसमें अमृत बारंगे कैकेई, मंथरा दिनेश मगरदे, दशरथ मनीराम बारंगे, राम सुधीर कड़वे, लक्ष्मण अनिल बारंगे, सीता मयूर बारंगे, सुमंत किशोर बारंगे, दरबान मनोज बारंगे तथा लाला टेलर, कौशल्या पुस्या परिहार तथा सुमित्रा कपिल बारंगे बने जिन्होने अपने अभिनय से उपस्थित दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।

गायत्री मंदिर में दीपावली मिलन कार्यक्रम संगीतमय दीपयज्ञ के साथ सम्पन्न

Leave a Comment