लायंस क्लब ताप्ती नगरी द्वारा पीस पोस्टर प्रतियोगिता संपन्न
Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। लायंस क्लब नगरी, मुलताई के तत्वावधान में शनिवार स्थानीय आर.डी. पब्लिक स्कूल में पीस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा छठवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय था टूगेदर ऐज़ वन जिसके अंतर्गत बच्चों ने अपनी कल्पनाओं और भावनाओं को रंगों के माध्यम से सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में नित्या प्रथम स्थान, जिज्ञासा चौहान द्वितीय स्थान तथा लक्षिता सोनी तृतीय स्थान पर रही। इन तीनों विद्यार्थियों की पेंटिंग्स को डिस्ट्रिक्ट लेवल प्रतियोगिता हेतु चयनित किया गया है। कार्यक्रम पश्चात क्लब की मासिक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें आगामी 5 नवम्बर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रातः ताप्ती स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रातः 5 बजे से गायत्री मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं हेतु नि:शुल्क चाय वितरण करने का निर्णय लिया गया। साथ ही विकलांग शिविर के आयोजन हेतु प्रस्ताव भी रखा गया।

