Betul Ki Taja Khabar: पवित्र नगरी में संपन्न हुई सोनेगांव की दिंडी यात्रा

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                   ताप्ती सरोवर में स्नान व पूजा के साथ हुआ समापन

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई । ग्राम सोनेगांव की वर्षों पुरानी सांस्कृतिक परंपरा के तहत कार्तिक मास में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली प्रभातकालीन संकीर्तन दिंडी यात्रा का समापन मां ताप्ती की नगरी मुलताई में हुआ। पूरे 30 दिनों तक प्रतिदिन सुबह भजन-कीर्तन और ग्राम भ्रमण के माध्यम से चलने वाली इस धार्मिक यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दिंडी यात्रा मुलताई पहुंची, जहां मां ताप्ती सरोवर में श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजन-अर्चन किया । मां ताप्ती की परिक्रमा के साथ यात्रा का विधिवत समापन किया गया।नगर में दिंडी यात्रा का स्वागत एवं भोजन प्रसादी की व्यवस्था ताप्ती तट स्थित किशोर पारखे के निवास पर की गई। इस आयोजन में पूर्व सरपंच विजय पारखे, किशोर पारखे, शंकर पारखे, मनोहर कवड़कर एवं अन्य सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा। ग्रामोत्थान जनकल्याण समिति सोनेगांव के रविशंकर पारखे, संतोष पारखे एवं बी.आर. पाटणकर ने मां ताप्ती से ग्राम की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। भजन मंडली में बेनी पारखे, श्यामराव उधड़े, पंजू चिल्हाटे, रामराव पारखे, कुंडलीक फाटे, कैलाश फाटे, श्यामराव पोटफोडे, पंजाबराव दरवाई, उमराव दरवाई, भगवान दरवाई, कारुजी दरवाई, जगन्नाथ पारखे एवं गंगाराम फाटे सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भजन प्रस्तुत किए। ‘दही चा काला गोड झाला, गोपाला ना गोड केला’ जैसे भजनों की मधुर ध्वनियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु गोल घेरे में नृत्य करते हुए भक्ति में लीन नजर आए, वहीं यात्रा के समापन पर सभी ने सामूहिक रूप से एकता, प्रेम और श्रद्धा का संदेश दिया।

Betul News Today: ग्राम बघोली में हुआ राष्ट्र जागरण दीप महायज्ञ ग्रामवासी हुए संकल्पबद्ध

Leave a Comment