Betul Ki Taja Khabar: ईमानदारी की मिशाल बने शंकरराव आठोले

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Taja Khabar/भैंसदेही/मनीष राठौर :- भैंसदेही आज की स्वार्थवादी दुनिया में जहां बेईमानी, चोरी, जालसाजी अपने चरम पर है, वहीं कुछ चुनिंदा लोग आज भी अपनी ईमानदारी और इंसानियत को जिंदा रखे हुए है। उन्हीं में से एक शख्स है शंकर राव आठोले, जो कि भैंसदेही से मुलताई चलने वाली पाठक बस सर्विस में कंडेक्टर का कार्य करते है। 4 नवंबर को सांदीपनी सीएम राइज स्कूल भैंसदेही में पदस्थ शिक्षक जीडी झरबड़े शाम को भैंसदेही से मुलताई की यात्रा कर रहे थे, इसी दौरान बस में उनका पर्स सीट पर गिर गया। जिसमें कीमती कागजात, एटीएम व पांच हजार रूपये थे। पर्स कहीं गिरने से अनजान शिक्षक ने जब दूसरे दिन अपना जेब चेक किया तो उसमें पर्स नहीं था। अगले दिन जब बस के कर्मचारी शंकर राव आठोले निवासी लहास से संपर्क किया और उन्हें पर्स कहीं गिरने की बात बताई तो उन्होंने तत्काल अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए बताया कि रात में मुलताई बस स्टैंड पर बस चेक करते समय सीट पर उन्हें यह पर्स मिला था। उन्होंने यथावत पर्स उन्हें वापस कर दिया। उनकी इस ईमानदारी की लोगों ने प्रशंसा करते हुए सराहनीय कार्य बताया है।

Read Also: मुख्यमंत्री अधोसंरचना चतुर्थ चरण के तहत नगर में व्यापक विकास कार्यों किया भूमि पूजन

Leave a Comment