Betul Ki Taja Khabar: RSS कार्यकर्ता से मारपीट के मामले में एक और आरोपित गिरफ्तार

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                            कोर्ट में किया पेश, पुलिस ने प्रभात पट्टन मार्ग से बाईक भी की जब्त

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। विगत दिनों आरएसएस कार्यकर्ता से मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा चार आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार करने के लगभग एक माह बाद पांचवे आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा उक्त मामले में लगभग 30 लोगों पर प्रकरण दर्ज किया गया था जिसमें बाकि आरोपितों की तलाश जारी है। थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर मों. जुनैद को सोमवार प्रभात पट्टन मार्ग से गिरफ्तार कर एक बाईक भी जब्त की गई है। आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया है वहीं अन्य फरार आरोपितों की सघनता से तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि विगत 9 अक्टूबर को करण देशमुख द्वारा पुलिस से शिकायत की गई थी कि उनके साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई है जिसके बाद पुलिस द्वारा लगभग 30 आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार जुनैद को मिलाकर कुल पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा बाकि को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। गौरतलब है कि 9 अक्टूबर को हुए विवाद से नगर में तनाव की स्थिति बन गई थी जहां कलेक्टर नरेन्द्र सुर्यवंशी तथा पुलिस अधीक्षक जैन द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली गई थी।

Read Also: पुत्र ने 75 वर्षीय वृद्ध मां से मारपीट कर जला दिया जरूरत का सामान

Leave a Comment