Betul Ki Taja Khabar: प्रतिबंध के बावजूद नपाकर्मियों द्वारा जलाया जा रहा कचरा

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                    पूर्व में सीएमओ द्वारा की गई थी कार्रवाई

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। नगर पालिका द्वारा कचरा जलाने पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद नपाकर्मियों के द्वारा कचरा जलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि साप्ताहिक बाजार स्थल पर स्वच्छता कर्मियों के द्वारा कचरा जमा किया जाना चाहिए ताकि उसे अन्यत्र ले जाया जा सके लेकिन कुछ कर्मचारी कचरे में आग लगा देते हैं जिससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है। नगर पालिका द्वारा पूर्व से ही कचरा जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद कचरा जलाने पर पहले कुछ कर्मचारियों पर तत्कालिन सीएमओ के द्वारा कार्रवाई भी की गई थी। वर्तमान में फिर कर्मचारी अपनी मनमर्जी से कचरा एकत्रित कर आग लगा रहे हैं जिससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है वहीं आग लगने की भी संभावना रहती है। नियमानुसार कचरा जमाकर आग लगाने से आग लगने की संभावना रहती है वहीं प्रदूषण भी फैलता है इसलिए कचरा एकत्रित कर उसे वाहन में डालकर ट्रेंचिंग ग्राऊंड भिजवाया जाता है। इधर नपाकर्मियों को कचरा नही जलाने की सख्त चेतावनी दी गई है इसके बावजूद कुछ कर्मचारी कचरा जलाने से नहीं चूक रहे हैं जिससे कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। साप्ताहिक बाजार के आसपास निवास करने वाले लोगों ने कचरा नही जलाने की अपील की गई है।

Betul Ki Khabar: किसान स्तंभ पर आज से शुरू होगा तीन दिवसीय चेतावनी धरना

Leave a Comment