सहानगांव में आधी रात को लगी मकान में आग
Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। प्रभात पट्टन ब्लॉक के ग्राम सहनगांव में सोमवार मंगलवार कि दरमियानी रात में लगभग 1 बजे तुकाराम देशमुख के कच्चे मकान में अचानक आग लग गई जिसके कारण गृहस्थी का सामान सहित नगदी व सोने चांदी के आभूषण जलकर खाक हो गए । तुकाराम देशमुख ने बताया कि लगभग रात 10 बजे हम सभी खाना खाकर सामने के हिस्से में सो गए रात में नींद खुली तो देखा कि घर में धुआं भर गया है तथा अंदर जाकर देखा तो आग भभक चुकी थी । शोर मचाया तो आसपास के सभी लोग जाग गए और पड़ोसियों ने भी आग बुझाने में मदद की। आग आसपास फैलने से फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू किया गया अन्यथा मकान बीच बस्ती में होने से गांव में आग फैल सकती थी। पीड़ित तुकाराम देशमुख ने बताया कि गृहस्थी का सामान, बोने खाने का गेहूं ,कपड़े ,बिस्तर, सोयाबीन, सहित 4 लाख के सोने चांदी के आभूषण सहित घर के अलमारी में रखे 50 हजार नगद भी जल गए। उन्होंने बताया कि इसी वर्ष बेटी की शादी करना था जिसके लिए जेवर व रकम घर में सहज कर रखी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
Betul Local News: गायत्री परिवार ने सक्रिय सदस्य के निधन पर दी श्रद्धांजलि

