जेल प्रशासन ने सेवाभावी लोगों से की सहयोग की अपील
Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। बढ़ती ठंड को देखते हुए मुलताई उप जेल प्रशासन ने बंदियों को कड़ाके की ठंड से देने के लिए कंबल का वितरण किया गया। इसके साथ ही स्वच्छता अभियान के तहत बंदियों ने श्रमदान करते हुए जेल परिसर में जमा कचरा साफ किया। उप जेल अधीक्षक दिनेश दांगी ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए नर्मदापुरम से 70 कंबलों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि यदि कोई समाजसेवी संस्था कंबल या अन्य उपयोगी सामग्री दान करना चाहे तो जेल प्रशासन उसका स्वागत करेगा। दांगी ने यह भी कहा कि मौसम में बदलाव को देखते हुए सप्ताह में दो बार बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है।शासन के निर्देशानुसार बंदियों के खान-पान और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वर्तमान में उप जेल में 109 बंदी निरुद्ध हैं। बंदियों से मिलने आने वाले परिजनों की सुविधा के लिए स्थानीय विधायक देशमुख द्वारा जल्द ही जेल परिसर में प्रतीक्षालय का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे मुलाक़ात प्रक्रिया और अधिक सुव्यवस्थित और सरल होगी। जेल प्रशासन द्वारा बंदियों की सुविधा के लिए की जा रही इन पहलों की बंदियों और उनके परिजनों द्वारा सराहना की गई है।
Read Also: नपा द्वारा बकाया किराएदारों को दो दिन में किराया जमा करने का अल्टीमेटम

